भारत

24 घंटे में कोरोना से 5 की मौत, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर

कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 4,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि वायरस की वजह से 5 लोगों की मौत भी हुई है।

फिलहाल देश में कुल 4026 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां फिलहाल 1416 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और राजधानी दिल्ली में 393 सक्रिय मामले मौजूद हैं। दिल्ली में हालांकि मामूली राहत देखने को मिली है, जहां बीते 24 घंटों में 90 एक्टिव केसों की कमी दर्ज की गई है। दूसरी ओर गुजरात में सबसे ज्यादा 59 नए एक्टिव केस सामने आए हैं, जिससे वहां संक्रमण की रफ्तार तेज होने के संकेत मिले हैं।

कोरोना से हुई मौतों की बात करें तो केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में संक्रमण से लोगों की जान गई है। केरल में 1, महाराष्ट्र में 2, तमिलनाडु में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों का पालन करें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button