ताज़ा खबरेंमनोरंजन

5 दिन बाद कंगना मुंबई से लौटीं हिमाचल, कहा – भारी मन से छोड़ रही हूं मुंबई, मगर Pok को लेकर कही बात सही

मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद कंगना रनोट आज अपनी बहन रंगोली के साथ मनाली (हिमाचल प्रदेश के लिए) चली गयी है। गौरतलब है की महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने के बाद वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। आज उन्होंने 5 ट्वीट किए और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना निशाना साधा। इधर कंगना ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक ट्वीट में मुंबई में आतंकी प्रशासन को लेकर ही कुछ बातें कही हैं।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ‘चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यॉरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार मैं बच गई। एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी, आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।’

सोनिया सेना ने लगवाए आजाद कश्मीर के नारे

कंगना ने इसके अलावा एक और पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, ‘दिल्ली के दिल को चीर कर वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।’

Pok वाली बात सही।

‘‘भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं। मुझ पर हमले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।’’

ऐसे पकड़ी बात से तूल।

दरअसल कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच सारा विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की। नाराज संजय राउत ने कहा कि उन्हें इतनी दिक्कत है तो मुंबई वापस ही न आएं। इसके बाद कंगना ने मुंबई आने का चैलेंज किया और ट्वीट किया कि जिसके बाप में दम हो रोक ले।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302542975721848839?s=20

शब्दों का वार कुछ इस कदर बढ़ गया कि संजय राउत ने टीवी चैनल पर कंगना के लिए ‘हरामखोर लड़की’ शब्द का इस्तेमाल भी किया था, इसके बाद कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के अधिकारियों ने उनके दफ्तर पर गैरकानूनी कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर तोड़फोड़ कर दी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button