ताज़ा खबरें

4 भारतीय सहित 22 यात्रियों को नेपाल ले जा रहे विमान से संपर्क टूटा, क्रैश होने की आशंका

4 भारतीय सहित 22 यात्रियों को नेपाल ले जा रहे विमान से संपर्क टूटा, क्रैश होने की आशंका

 

नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को चार भारतीयों सहित 22 यात्रियों को पोखरा से जोमसोम ले जा रही एक नेपाल की ही प्राइवेट एयरलाइन तारा एयर की एक फ्लाइट लापता हो गई। अधिकारियों के हवाले दी गयी जानकारी के मुताबिक तारा एअर के विमान सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर पोखरा (Pokhara) से जोमसोम (Jomsom) के लिए उड़ान भरी थी। जिसका ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लेन में कुल 22 यात्री थे, जिनमें चार भारतीय, तीन जापानी और बाकी सभी नेपाली नागरिक थे। प्लेन में तीन क्रू मेंबर भी सवार थे।

 

यह एयरक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह 9.55 बजे पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ा था, जोमसोम राजधानी काठमांडू से 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है, लेकिन मुस्तांग के लेते इलाके में पहुंचने के बाद इसका संपर्क टूट गया.

चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्रा प्रसाद शर्मा ने बताया कि मुस्तांग जिले के जोमसोम में इस प्लेन को आसमान में देखा गया, इसके बाद यह धौलागिरी की पर्वतों की ओर मुड़ गया और उसके बाद से इसका कुछ पता नहीं चला.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरल ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लापता एयरक्राफ्ट को ढूंढने के लिए दो प्राइवेट हेलीकॉप्टरों को तुरंत तैनात कर दिया है। नेपाल सेना के चॉपर को भी तलाशी अभियान के लिए तैनात किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button