खेलताज़ा खबरेंभारत

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो ने हेलिकॉप्टर सॉन्ग से शानदार अंदाज में किया धोनी को विश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज यानी 7 जुलाई को 39वां जन्मदिन है. इस मौके पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ी समेत कई सितारों और फैंस ने उन्हें विश किया। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी वाइफ साक्षी ने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है. साक्षी ने धोनी को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की है.

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘उस डेट को मार्क किया जब आपका जन्म हुआ, आप एक साल और बड़े, थोड़े और स्मार्ट, और भी ज्यादा मीठे हो गए. सचमुच. केक काटकर और मोमबत्तियां जलाकर अपना जन्मदिन मनाएं! जन्मदिन मुबारक हो, हसबैंड!’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

ये भी पढ़े :  कानपुर पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे की बहू, पड़ोसी और नौकरानी को किया गिरफ्तार, एनकाउंटर में इस तरीके से दिया था अपराधी का साथ

धोनी को वर्तमान और पूर्व स्टार क्रिकेटरों ने किया बर्थडे विश
कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स के साथी खिलाड़ियों ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव और सुरेश रैना ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया।

https://twitter.com/ImRaina/status/1280329007787958273

वहीं सीएसके ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हेलिकॉप्टर सॉन्ग जारी करते हुए धोनी की उपलब्धियों पर शानदार अंदाज में ट्रिब्यूट दिया।

धोनी जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार के बाद लगभग एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं, ऐसे में फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धोनी को आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए वापसी करने की थी, लेकिन ये टी20 लीग कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चिकाल के लिए स्थगित हो चुकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button