ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कर्णाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का ख़िताब, जानिए कौन है सिनी शेट्टी

कर्णाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का ख़िताब, जानिए कौन है सिनी शेट्टी

रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई। कर्नाटक में रहने वाली 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। सिनी ने देशभर से आई 31 सुंदरियों को मात दे कर मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर पहना। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी ने अपने कॉन्फिडेंस और जवाब से जजेज का दिल जीत लिया। इसके अलावा, राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप बनीं, और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर थे।

जानिए कौन है 21 वर्षीय सिनी शेट्टी 

सिनी का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और इसलिए उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 पेजेंट के दौरान कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस 21 वर्षीया ब्यूटी क्वीन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है। वह इस वक्त CFA (चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक) बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम कर चुकी हैं।

पढ़ाई में अव्वल सिनी शेट्टी को नृत्य का काफी शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरु कर दिया था। सिनी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं और 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button