ताज़ा खबरेंभारत

14 अक्टूबर को होगी कोरोना संक्रमित और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों की नीट परीक्षा, अब 16 अक्टूबर आएगा रिजल्ट

नीट रिजल्ट के लिए अब बच्चों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत दे दी है जो कि कोरोना संक्रमित और कन्टेनमेंट जोन में रहने के कारण नीट परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। ये छात्र अब 14 अक्टूबर को NEET 2020 की परीक्षा देंगे। जिसके बाद नीट का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी होगा। बता दे उम्मीद की जा रही थी कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिजल्ट आज या कल में जारी हो जाएगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के कारण छात्रों को 16 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि नीट परीक्षा देश भर में 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।

यहाँ देखें अपने नतीजे।

बता दे नीट रिजल्ट के साथ या उससे कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर-की भी जारी हो सकती है। नतीजों की घोषणा होने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

ऐसे जानें अपने नतीजे।

  •  ntaneet.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button