12 जनवरी से ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ की मेजबानी करेगा भारत

नई दिल्ली: विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत 12-13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन करेगा. इस सम्मेलन को ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का नाम दिया गया है.
भारत 12-13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन को 'वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' का नाम दिया गया है: विदेश सचिव विनय क्वात्रा pic.twitter.com/dvG4tQ90HH
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 6, 2023
उन्होंने आगे बताया कि, इस सम्मेलन की थीम ‘यूनिटी ऑफ वॉइस, यूनिटी ऑफ परपज’ होगी… इस सम्मेलन के लिए 120 से ज्यादा देशों को निमंत्रण दिया गया है. विनय क्वात्रा ने बताया कि इस सम्मेलन से भारत विकासशील देशों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराना चाहता है. ये सम्मेलन उन देशों के लिए भी एक अवसर है जो G-20 हिस्सा नहीं हैं. सम्मेलन में 10 सत्र होंगे. 2 सत्र राष्ट्राध्यक्षों के बीच और 8 सत्र मंत्रियों के सत्र के होंगे.
उन्होंने आगे कहा, यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ विजन से प्रेरित है. यह भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन पर भी आधारित है. विदेश सचिव ने कहा कि 10 से 20 देश एक सत्र का हिस्सा होंगे और दो प्रमुख सत्रों की मेजबानी प्रधानमंत्री करेंगे.






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/ru-UA/register-person?ref=OMM3XK51
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.