हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रही फ्लाइट का फटा टायर, 11 यात्री हुए घायल

हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रही फ्लाइट का फटा टायर, 11 यात्री हुए घायल
हांगकांग से लॉस एंजेलिस जाने वाली फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार होने बाल बाल बच गयी। हॉन्गकॉन्ग के कैथे पैसिफिक विमान CX880 को तकनीकी समस्या के चलते शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान से पहले ही रोक दिया गया। आपातकालीन निकासी के दौरान 11 यात्री घायल हो गए। बता दें, हॉन्गकॉन्ग से लॉस एंजेलिस जा रहे विमान में 17 क्रू सदस्य और 293 यात्री सवार थे।
प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान का एक टायर अत्यधिक गर्म हो गया था, जिसकी वजह से वो फट गया। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए इमरजेंसी द्वार खोला गया। इस दौरान विमान से नीचे उतरने के दौरान कुछ यात्री घायल हो गए।
एयरलाइन ने एक बयान जारी कर बताया, “विमान में सवार यात्रियों को चोटें गेट पर निकासी के दौरान आईं। यात्रियों को विमान से बाहर निकालने के लिए पांच एस्केप स्लाइड का इस्तेमाल किया गया। अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती 11 यात्रियों में से 9 को छुट्टी दे दी गई है। हमारे सहयोगी अस्पताल में भर्ती दो अन्य यात्रियों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।






how long does it take for natural testosterone to come back after steroids
References:
nildigitalco.com