ताज़ा खबरेंभारत

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोली जया बच्चन, कहा- ‘देर आये दुरुस्त आये’

तेलंगाना में एक महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के सभी चार आरोपियों को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद, पीड़ित के पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।

“जिस दिन मेरी बेटी की मौत हुई, उसे 10 दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी,” उन्होंने यहां न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया।

बता दे कि पुलिस द्वारा अपराध स्थल पर ले जाने के दौरान भागने की कोशिश करने पर आरोपियों को मार दिया गया। वही एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा की “देर आये दुरुस्त आये”.

दुरसी ओर बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने कहा: “जो हुआ है बहुत भयावक हुआ है देश के लिए। आप कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते, उन्हें (आरोपी) किसी भी तरह से अदालत द्वारा फांसी दी जानी थी। यदि आप कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने से पहले ही उन्हें शूट कर देंगे, तो अदालतें, कानून और पुलिस होने का क्या मतलब है?”

ALSO READ: हैदराबाद रेप-मर्डर केस के सभी 4 आरोपी एनकाउंटर में मारे गए: पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा: “बलात्कार के मामले जो देर से प्रकाश में आए हैं, लोग गुस्से में हैं कि चाहे वो उन्नाव या हैदराबाद हो, इसलिए लोग मुठभेड़ पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह चिंता की भी बात हैं, जिस तरह से लोगों ने आपराधिक न्याय प्रणाली में अपना विश्वास खो दिया है. आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए सभी सरकारों को एक साथ मिलकर कार्रवाई करनी होगी।

बता दे कि साइबराबाद पुलिस ने अपराध के 36 घंटों के भीतर 29 नवंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें 30 नवंबर को शादनगर अदालत में पेश किया गया था और उन्हें उसी दिन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

बुधवार को अदालत ने आरोपी की सात दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली थी। पुलिस ने उन्हें गुरुवार को हिरासत में ले लिया और तब से उनसे पूछताछ कर रही थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button