ताज़ा खबरें

हरियाणा: 90 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे, तो 34 सीटों पर चल रही कांग्रेस आगे

हरियाणा: 90 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे, तो 34 सीटों पर चल रही कांग्रेस आगे

नई दिल्ली:  चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है – बहुमत का आंकड़ा 46 को पार कर रही है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग संपन्न होने के बाद आज परिणाम की बारी है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव की मतगठना शुरू हो चुकी है. मंगलवार यानि आज 8 अक्टूबर की सुबह EVM में कैद उम्मीदवारों के नसीबों की तिनती शुरू हुई. वहीं आज करीब सुबह 10 बजे तक के सामने आए आंकड़ों के अनुसार काफी हद तक परिणामों की स्थिती स्पष्ट हो रही है.

 

जम्मू-कश्मीर के सभी 90 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आए. EC के ताजा आंकड़ों के अनुसार JKNC-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. JKNC 39 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 8, BJP 28, पीडीपी 3, जेपीसी 2, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 सीट पर आगे है. 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

वहीं हम हरियाणा की बात करें तो चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर, तो INLD और बसपा 1-1 सीट पर आगे चल रही है.

बता दें कि आज हरियाणा के सभी 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों और जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों की 90 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है. यह आंकड़े सुबह 10 बजे तक के हैं… जैसे-जैसे वक्त बीतता जाएगा चुनाव के परिणामों की स्थिति स्पष्ट होती जाएगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button