ताज़ा खबरेंभारत

हरयाणा के रेवाड़ी में झकझोर देने वाली घटना: 10 साल की मासूम से 7 लड़कों ने किया गैंगरेप, छह महज 10-12 साल के, तीन हैं उसके रिश्‍तेदार

देश में हम आये दिन महिलाओ पर अत्याचार और महिलाओ से दुष्कर्म की खबरे पढ़ते रहते है और हर खबर हमने अंदर तक झकझोर देती है। लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी में तो एक ऐसा मामला सामने आया है कि हम सब की निगाहें शर्म से झुक जाये। दरअसल हरियाणा के रेवाड़ी में 24 मई को कुछ बच्‍चे मैदान में खेलते-खेलते पास के स्‍कूल की बिल्डिंग में चले गए। वहां सात लड़कों ने बंद पड़े स्कूल में एक 10 साल की लड़की के साथ गैंगेरेप किया। दर्दनाक बात तो ये है कि यह घटना तुरंत नहीं बल्कि एक सप्‍ताह बाद तब उजागर हुई जब घटना का वीडियो पीड़‍ित लड़की के पड़ोसियों ने सोशल मीडिया पर देखा। उन्‍होंने लड़की के परिवार को इसकी जानकारी दी, तब बात पुलिस तक पहुंची।

एक ही गाँव में रहते है आरोपी।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी में यह बात सामने आयी है कि पीड़‍ित लड़की और आरोपी लड़कों के परिवार एक दूसरे को जानते हैं और एक साथ रेवाड़ी के एक गांव में रहते हैं। जहां बच्‍चे खेल रहे थे वहां पास ही एक स्कूल की इमारत है। कोरोना महामारी की वजह से वहां क्‍लास नहीं चल रही थीं इसलिए वह खाली थी।

इन मामलों के तहत मामला दर्ज।

इधर इस घटना की खबर मिलते ही लड़की का परिवार 9 जून को पुलिस के पास पहुंचा और इसकी एफआईआर दर्ज कराई। रेवाड़ी के डीएसपी (हेडक्‍वॉर्टर) हंसराज ने बताया कि केस महिला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376डी, 354सी, 506, पॉक्‍सो, आईटी ऐक्‍ट और एससी/एसटी ऐक्‍ट के तहत दर्ज कराया गया है।

आरोपियों में शामिल केवल बालिक लड़का बाकी सब नाबालिक।

इस घटना के साथ एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि इन सातों आरोपियों में से महज एक बालिग है और 18 साल का है, बाकी 10 से 12 साल के बीच के हैं। इतना ही नहीं लड़की के पड़ोसी ने इन आरोपियों की वीडियो के आधार पर पहचान की है। हंसराज यानी रेवाड़ी के डीएसपी ने बताया, ‘जैसे ही मामला हमारे सामने लाया गया हमने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी और पीड़‍िता पड़ोसी ही हैं।’

मेडिकल में हुई गैंगरेप की पुष्टि।

पुलिस का कहना हे कि लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। इसमें लड़की के साथ हुए गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

7 आरोपियों में से तीन नाबालिग खुद लड़की के ही है रिश्तेदार।

दुष्कर्म के इस मामले में हैरानी की बात तो यह है कि 7 आरोपियों में से तीन नाबालिग लड़की के रिश्‍तेदार हैं।

फिलहाल कहा है आरोपी ?

आरोपियों में से 6 नाब‍ालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद सुधारगृह में भेज दिया गया है। वहीं 18 साल के आरोपी को कोर्ट के सामने पेश करने के बाद जिला जेल में भेज दिया गया।

वीडियो शेयर करने वालो की तलाश जारी।

पुलिस वीड‍ियो में दिखाई देने वाले दूसरे नाबालिगों को तलाश रही है साथ ही वीडियो शेयर करने वालों की डिटेल जुटा रही है। डीएसपी ने बताया कि वीडियो शेयर करने वालों की तलाश की जा रही है क्‍योंकि ऐसा करना भी अपराध है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button