ताज़ा खबरेंभारत

सूरत में पीएम मोदी का रोड शो, “श्रम का सम्मान करने वाला शहर है सूरत”- PM

गुजरात: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं जहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत सूरत में रोड शो से की. इसके बाद पीएम ने सूरत में 3,400 करोड़ से ज्यादा की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

पीएम मोदी ने सूरत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सूरत शहर… लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है. हिन्दुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों. सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है.

 

“इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनिया में 3-P यानि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की चर्चा होती थी, तब मैं कहता था कि सूरत 4-P का उदाहरण है. 4-P यानि पीपुल, पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप. यही मॉडल सूरत को विशेष बनाता है.”

 

उन्होंने आगे कहा, सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार से देशभर के अनेक परिवारों का जीवन चलता है. ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट जब पूरा हो जाएगा तो सूरत, विश्व के सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक डायमंड ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित होगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button