भारतविदेश

सुषमा स्वराज ने नाइजीरिया में पांच नाविकों के अपहरण की पुष्टि की; तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश

विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है कि नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया है.

अपने ट्वीट में, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर से इस मामले को नाइजीरियाई सरकार के सामने उठाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अगवा किए गए नाविकों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए.

“मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण के बारे में समाचार रिपोर्ट देखी है. मैंने भारतीय उच्चायुक्त को उनकी रिहाई के लिए इस मुद्दे को नाइजीरिया सरकार के साथ उच्चतम स्तर पर उठाने के लिए कहा है.”

इसके आगे, स्वराज ने इस मामले पर एक रिपोर्ट भेजने के लिए भी अनुरोध किया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपहरण दो सप्ताह पहले हुआ था और परिवारों ने बताया कि वे कुछ दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे.

ALSO READ: अमेरिका ने H1 B वीजा के आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव

मामला तब सुर्खियों में आया जब नाविकों की पत्नियों में से एक ने सुषमा स्वराज को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. उसने उल्लेख किया कि उसके पति का MT APECUS (IMO 733810) पोत से अपहरण किया गया है.

उच्चायोग ने यह भी कहा कि अपहरणकर्ताओं ने प्रारंभिक संपर्क किया है.

इस मामले में आगे की रिपोर्ट का इंतजार है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. SLOT cung cấp các sảnh bài đẳng cấp từ những nhà phát hành lớn. Đồ họa 3D sắc nét cùng âm thanh sống động sẽ khiến bạn không thể rời mắt. TONY03-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button