Hindi Newsportal

सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के राम लीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की रैली, विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

0 356
सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के राम लीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की रैली, विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, वृंदा करात, उद्धव ठाकरे, शरद पवार  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे समेत देश भर के 26 दलों विपक्षी दलों के नेताओं ने शिरकत की।

इस दौरान सभी नेताओं ने बारी-बारी से जनता के सामने अपने-अपंने विचार तथा बारे रखी। नीचे, पढ़ें किसने क्या-क्या कहा-

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी-

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…आज कल IPL के मैच चल रहे हैं… आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है…जब बेइमानी से एम्पायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर मैच जीता जाता है… हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है… हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया… पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है… कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए… हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है?… नेताओं को जेल में डाला जाता है… ये मैचफिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है… ये मैचफिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं… इसका(मैचफिक्सिंग) सिर्फ एक लक्ष्य है। हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है… जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा… ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है… यही इनका(भाजपा) लक्ष्य है… ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है… आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता… ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है…”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “… यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है…”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “…देश का लोकतंत्र खतरे में है… ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?… हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है… मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा… अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?… अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है… ”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे- 

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “…आप(कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है… कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है… भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है… और अगर आपमे(भाजपा) हिम्मत है तो भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है…”

कांग्रेस महासचिव सीताराम येचुरी

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “…भारत की राजनीति में एक नई ऊर्जा आज पैदा हुई है जो यहां मौजूद है। ये ऊर्जा भारत के संविधान और लोकतंत्र को जीत दिलाएगी और तानाशाही की ताकतों को हरवाएगा…”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “…हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है… आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं… मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं… मैं आज उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वो हजारों वर्ष पुरानी गाथा क्या थी… भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था… संसाधन रावण के पास थे… भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था… मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था। सत्ता सदैव नहीं रहती। सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है… ”

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “…आज देश बहुत मुश्किल हालात से गुजर रहा है। ऐसा हाल है, ना कोई वकील, ना कोई दलील, ना कोई कार्रवाई, सीधा जेल। शायद कलयुग का अमृतकाल इसी को कहते हैं कि आप बिना कुछ पूछे लोगों को जेल में डाल देते हैं… मैं आपके चुने हुए नुमाइंदों की बात कर रही हूं जिन्हें आप वोट देकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री बनाते हैं। कैसे उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बिना कोई वकालत और कार्रवाई के जेल में डाला जाता है… हमने जम्मू-कश्मीर में पिछले 5 साल तक यही देखा है… जब आप संविधान और कानून का उल्लंघन करते हैं तो वो देशहित में नहीं होता बल्कि देशद्रोह होता है… केजरीवाल और हेमंत सोरेन का क्या कसूर?…”

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

दिल्ली: INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “आज जिस जमीन के नाम पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे…”

CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज़्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे…”

उन्होंने कहा कि ने कहा, “…यदि आप सब INDIA गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिल कर एक ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे, केवल नाम में INDIA गठबंधन नहीं हैं बल्कि दिल में INDIA है… मैं(अरविंद केजरीवाल) INDIA गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी देता हूं… पहला-पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इतज़ाम करेंगे, दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे, तीसरी- हर गांव हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे, चौथा- हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे, पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक MSP पर फसलों की कीमत दिलवाएंगे, छठी- दिल्ली वासियों को उनका हक दिलाएंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे… यह ऐलान करने से पहले मैंने INDIA गठबंधन के साथियों से उनकी अनुमति नहीं ली लेकिन उम्मीद है कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं होगी… यह गारंटी हम अगले पांच वर्ष में पूरी करेंगे।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ में झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, “…आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है…आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है… इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है… आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा”

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है… जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है… नफरत की राजनीति की जा रही है… हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले… जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है… वे(भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है… देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है… देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है… प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया… हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया… आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे… ”

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “…आज हमारा मकसद सिर्फ एक है कि हम सब संविधान को बचाएं… इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है… वो सब नेता जिन्हें आज जेल में बंद कर दिया गया है। वे बाहर तभी आ पाएंगे जब आप इस आईन को पकड़ेंगे और चुनाव का समय आएगा आपको वोट देना होगा। आप उस बटन का दबाइएगा जो इस हुकूमत को हराएगा… INDIA गठबंधन को हम सबको मिलकर मजबूत करना है…”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग(भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?… मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं… आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है… इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है… ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं… ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है… ”

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार

INDIA गठबंधन महारैली में एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, “…इस सरकार (केंद्र सरकार) ने दिल्ली के सीएम, झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया है और विभिन्न राज्यों के कई अन्य नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। यह कार्रवाई लोकतंत्र और संविधान पर हमला है… इसे(लोकतंत्र) बचाना हमारी जिम्मेदारी है…”

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

वहीं मीडिया से बात चीत में सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “भाजपा ने ED-CBI-IT का इस्तेमाल करके विपक्षी पार्टी के नेताओं खामोश कराने की कोशिश कर रहे हैं… हम इसका विरोध जता रहे हैं… आज की महारैली में हेमंत सोरेन-अरविंद केजरीवाल जी पत्नी भी मौजूद रहेंगी… जिस तरीके से भाजपा काम कर रही है उससे नहीं लगता कि भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार कर पाएगी।”

RJD सांसद मनोज कुमार झा

मीडिया से बातचीत में INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “इस रैली की पृष्टभूमि ये है कि पूरी देश में भाजपा के अनुषांगिक संगठन जिन्हें हम अलग-अलग नामों से जानते हैं और जो देश में ED, CBI, IT के नाम से जाने जाते हैं। उसके माध्यम से भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को उलझाने की लगातार कई वर्षों से कोशिश कर रही है, आज उसे और तेजी से कर रही है…”