SALAAR के साथ बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार प्रभास, टीजर हुआ रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली: बॉलिवुड में नाकाम रहे प्रभास इन दिनों चर्चा में हैं. आदिपुरुष के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब प्रभास की उम्मीद उनकी अपकमिंग फिल्म सालार से है. जी हां काफी वक्त से चर्चा में चल रही फिल्म सलाग का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म को रिलीज से पहले जितना प्यार मिल रहा है यह देखकर लगता है कि प्रभास एक बार फिर वापसी कर सकते हैं.
प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड प्रभास स्टारर मच अवेटेड सालार पार्ट 1: CEASEFIRE का टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है. निर्माताओं ने कुछ अलग करने के तर्ज पर आज यानी 6 जुलाई को सुबह 5:12 बजे टीजर को रिलीज किया. टीजर में दमदार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स की झलक देखने को मिल रही है.
होम्बले फिल्म्स के सालार पार्ट 1: CEASEFIRE में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही फिल्म नें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी और अन्य लोग बड़े पर्दे पर अपने किरदारों से कमाल करने के लिए तैयार हैं. प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, फिल्म सलार 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी के साथ 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.





