श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार अयोध्या, दूर दराज से अयोध्या पैदल पहुंच रहे राम भक्त… देखें वीडियो

अयोध्या: श्री राम लला की जन्मभूमि अयोध्या की नगरी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए दुलहन की तरह तैयार हो चुकी है. 16 जनवरी से 22 जनवरी तक हर एक पल हर एक दिन को जश्न की तरह मनाया जा रहा है. 22 जनवरी सतानत धर्म और प्रभु श्री राम में भक्ति रखने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है.
न्यूज मोबाइल की टीम ने दिल्ली से लखनऊ और फिर लखनऊ से श्री राम की नगरी अयोध्या तक का सफर तय किया इस सफर में हमने कई लोगों से मुलाकात की जो प्रभु राम की भक्ति में मग्न अयोध्या की ओर चले जा रहे है. ऐसे में हम एक व्यक्ति से मिले जो अलवर से पैदल अयोध्या तक का सफर तय कर रहा था. देखिए यह वीडियो…
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या मे श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है. वहीं इस ऐतिहासिक लमहे को महसूस करने के लिए दूर दराज से लोग अयोध्या का रुख कर रहे हैं. कई दिनों पहले से ही लोगों ने अयोध्या में अपनी हाजरी लगाना शुरू कर दिया है. करीब 500 सालों से चल रही इस धर्म की लड़ाई की जीत के बाद हर एक सनातनी और राम भक्त अपने प्रभु के भव्य मंदिर को देखने की जिद लिए हुए अयोध्या पहुंच रहे हैं.




