ताज़ा खबरेंभारत

श्रीनगर में पहली बार महिला आईपीएस को बनाया गया CRPF का आईजी, चारु सिन्हा को सौंपी गयी ये कमान

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जंग में अब महिला अधिकारी आतंकवादियों का सफाया करने वाली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने आईपीएस अधिकारी चारु सिन्हा को आतंकवाद प्रभावित श्रीनगर सेक्टर के आईजी पद पर नियुक्त किया है। श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ की आईजी बनने वाली चारु पहली महिला अधिकारी हैं।

कौन है चारु सिन्हा।

सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर की आईजी बनीं चारु सिन्हा 1996 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं।

Charu Sinha – File Image

आतंकवादियों से पहले नक्सलियों का कर चुकी है सफाया।

बता दे चारु सिन्हा इससे पहले भी नक्सलियों की अक्ल ठिकाने लगा चुकी है। दरअसल इससे पहले वह सीआरपीएफ बिहार सेक्टर की आईजी रहते हुए नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल रह चुकी है। चारु के बतौर आईजी बिहार रहते हुए सीआरपीएफ ने कई सफल नक्सल अभियान को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़े : सुरेश रैना ने पंजाब के सीएम से लगाई मदद की गुहार कहा – मेरे चाचा को मौत के घाट उतार दिया गया, मेरी बुआ है लाइफ सपोर्ट पर

बिहार के बाद उनका ट्रांसफर बतौर आईजी जम्मू कर दिया गया, जहां उनका लंबा और शानदार कार्यकाल रहा। इसके बाद अब उनका तबादला श्रीनगर सेक्टर में कर दिया गया है।

श्रीनगर सेक्टर में नहीं हुई थी महिला कि तैनाती।

बता दें कि श्रीनगर सेक्टर की शुरुआत 2005 में हुई थी। सीआरपीएफ की इस सेक्टर का काम आतंक विरोधी अभियानों को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से अंजाम देना है। मगर अभी तक कभी भी यहां पर आईजी के रूप में महिला अफसर की तैनाती नहीं हुई थी। चारु सिन्हा ये कमान सँभालने वाली ये पहली महिला है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button