शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, लुढ़का पारा बढ़ी ठंड, जानें मौसम का हाल
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, लुढ़का पारा बढ़ी ठंड, जानें मौसम का हाल
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड होने लगी है। पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी ने पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल बदल दिया है। पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ व झारखंड के अलावा राष्ट्रीय राजधानी में पारा लुढ़क कर 6 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि पंजाब, राजस्थान, उडीसा, बिहार व बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी तापमान सामान्य से दो डिग्री उपर बना हुआ है।
बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं। साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
#WATCH दिल्ली: तापमान में गिरावट के कारण राजधानी में कोहरा छाया रहा।
(ड्रोन वीडियो सराय काले खां क्षेत्र से सुबह 7:25 बजे शूट किया गया है।) pic.twitter.com/NXpd5CQrP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2023
उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। गाजियाबाद, कानपुर समेत कई शहरों में आज सुबह कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: शहर में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वीडियो मैनपुरी से है। pic.twitter.com/AIl3xGr8rE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2023






hgh bodybuilding kaufen
References:
hgh kaufen legal