ताज़ा खबरें

मां की डांट से नाराज तीन साल का मासूम शिकायत लेकर पहुंचा थाने, गिफ्ट में मिली चॉक्लेट और साइकिल

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक तीन साल का बच्चा अपनी मां की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया. तीन साल का मासूम अपनी मां डांट से परेशान होकर उनकी शिकायत करने थाने पहुंच गया.

 

दरअसल रविवार के रोज बुरहानपुर के ददतलाई पुलिस चैकी में एक तीन साल का मासूम अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की और पूछा कि वह क्या चाहता है? इसके साथ ही बच्चे के लिए चॉकलेट और साइकिल भेजने का वादा किया.

 

लड़के के पिता ने बात को स्पष्ट करते हुए बताया कि बच्चे ने नहाने के बाद माथे पर काला ‘टीका’ लगवाने से मना कर दिया था, जिस पर उसकी मां ने उसे डांटा था. इसके बाद बच्चा अपनी मां की पुलिस अधिकारी से शिकायत करने पर अड़ा हुआ था.

 

मंगलवार को पुलिस द्वारा लड़के को गिफ्ट दिए जाने के बाद, राज्य के गृह विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button