Hindi Newsportal

गुजरात में पीएम मोदी ने एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

0 385

गुजरात में पीएम मोदी ने एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

 

आज यानी बुधवार को पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एशिया की सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस एक्सपो का आयोजन भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से कराया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा का शिलान्यास भी किया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये देश का ऐसा पहला डिफेंसएक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही है। केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही है। उन्होंने कहा कि “डेफएक्सपो 22 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है जिसका संकल्प हमने अमृत काल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास, युवा की शक्ति, सपने, संकल्प और साहस भी है, इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है।”

पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, ” महात्मा गांधी जैसे वैश्विक नेता के लिए भी गुजरात अगर उनकी जन्मभूमि थी, तो अफ्रीका उनकी पहली कर्मभूमि थी। अफ्रीका के प्रति ये आत्मीयता और अपनापन आज भी भारत की विदेश नीति के केंद्र में है”। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए भारत को अपनी इस तैयारी को और बढ़ाना होगा। हमारी डिफेंस फोर्सेस को नए अभिनव उपाय खोजने होंगे। अंतरिक्ष में भारत की शक्ति सीमित न रहे और इसका लाभ भी केवल भारत के लोगों तक ही सीमित न हो, ये हमारा मिशन भी है और विजन भी है। मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है।