उत्तर प्रदेश में रामपुर के विलासपुर क्षेत्र में एक 4 साल की बच्ची के साथ एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शर्मनाक बात ये है कि घटना को अंजाम मासूम के चाचा ने ही दिया है वो भी नाबालिक। अब घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के साथ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना बिलासपुर क्षेत्र में 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है उसकी उम्र 14-15 साल बताई जा रही है, रिश्ते में वो चाचा लगता है। पुलिस गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है: एडिशनल SP,रामपुर (4.12) #UttarPradesh pic.twitter.com/Jk6oltVQe5
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 5, 2020
ये भी पढ़े : गुरुग्राम से सीरियल किलर गिरफ्तार, लगातार 3 रातों में किये बेरहमी से 3 क़त्ल
एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे विलासपुर क्षेत्र के एक कालोनी में बच्ची का उसके पड़ोसी चाचा ने रेप कर दिया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। परिवालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चाचा नाबालिग है। उसकी उम्र 15 साल के आसपास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम आरोपी की तलाश में लगी है।