ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा – नहीं जानें देंगे हमारी ज़मीन का एक इंच भी

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह के स्टाकना पहुंचे। यहां व्यू प्वाइंट पर सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया। इस दौरान पैरा कमांडोज ने युद्धाभ्यास किया। यह वही क्षेत्र है जहां भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे। रक्षा मंत्री इस दौरान हथियार थाम कर निशाना लगाते दिखे। कहीं न कहीं रक्षा मंत्री द्वारा हथियार थाम कर निशाना लगाना ये संकेत देता है कि दुश्मन के किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

भारत कि ज़मीन का एक इंच भी नहीं जानें देंगे –

स्थिति कि समीक्षा के मौके पर सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “अब तक जो भी बातचीत हुई है, वह मामला सुलझ जाना चाहिए… लेकिन किस हद तक इसे हल किया जाएगा, मैं गारंटी नहीं दे सकता. हालांकि, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी जमीन का एक इंच भी किसी भी शक्ति द्वारा नहीं लिया जा सकता है.

राजनाथ ने कहा, “भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने दुनिया को शांति का संदेश दिया है. हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और कभी किसी देश की जमीन पर दावा नहीं किया है.भारत ने इस संदेश में विश्वास करता है कि दुनिया एक परिवार है.”

ये भी पढ़े : देश के इन प्रदेशों में होगी मूसलाधार बारिश, जानें भारत के मौसम का पूर्वानुमान

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है. मुझे गर्व है कि मैं अपने जवानों के बीच खड़ा हूं.हमारे जवानों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है. सभी 130 करोड़ भारतीय इस ‘नुकसान’ से दुखी हैं.” उन्‍होंने कहा, “आज हम लद्दाख में खड़े हैं, मैं भी उन लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जो कारगिल युद्ध के दौरान ड्यूटी के दौरान मारे गए थे.”

उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है. इस मौके के सामने आए विजुअल्स में, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे भी रक्षा मंत्री के साथ दिखे. बता दें कि रक्षा मंत्री लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button