ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीट पेपर लीक मामले का संसद में किया जिक्र, बोली- ‘सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीट पेपर लीक मामले का संसद में किया जिक्र, बोली- ‘ सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी’

 

देश में एनडीए सरकार के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सदन में आज अपना पहला अभिभाषण दिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के कई मुद्दों की चर्चा की, लेकिन इन सब के बीच राष्ट्रपति ने नीट पेपर को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (27 जून) को दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले. सरकारी भर्ती हो या फिर परीक्षाएं, इनमें अगर किसी भी वजह से रुकावट आए तो ये उचित नहीं है। इन परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के हर युवा को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए सही माहौल बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिनकी निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर शोर मचाया।

वहीं, अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मु ने कांग्रेस शासन में लगाई गई इमरजेंसी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 को पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button