ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

राज्य में जारी तनाव के बीच कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह घाटी में जारी तनाव की स्थिति के बीच कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उनका दौरा संसद में चल रहे मौजूदा मानसून सत्र के ख़तम होने के बाद शुरू होगा.

बताया जा रहा है कि अपने इस दौरे के दौरान शाह विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कश्मीर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. वहीं सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे.

गृहमंत्री कश्मीर के बाद इसी महीने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए दो दिन के जम्मू दौरे पर भी जाएंगे और वहां पर बूथ इंचार्ज की बैठक को संबोधित करेंगे.

ALSO READ: एयर इंडिया ने श्रीनगर से हर उड़ान का किराया किया फिक्स, 15 अगस्त तक मिलेगी सुविधा

भारतीय जनता पार्टी राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश कर रही है.

कश्मीर घाटी में जारी सुरक्षा स्थिति को लेकर तनाव बना हुआ है. कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है. तनाव को मद्देनज़र रखते हुए अमरनाथ यात्रा और माछिल यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था. सभी पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर लौटने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गयी थी.

इसके साथ ही शनिवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया. मुठभेड़ में भारतीय सेना ने 5 से 7 पाकिस्तानी सेना के BAT कमांडो को मार गिराया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button