राज्यसभा की 19 सीटों के लिए वोटिंग जारी, आठ राज्यों में हो रहा है चुनाव

देश के आठ राज्यों से राज्यसभा की 19 सीटों के चुनाव लिए मतदान जारी है। गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला होने की संभावना है। बता दे की कोरोना वायरस महामारी के कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बाद में चुनाव आयोग ने कर्नाटक से चार सीटों और मिजोरम तथा अरूणाचल प्रदेश से एक-एक सीट के लिए चुनाव करवाने की घोषणा की। राज्यसभा की 19 सीटों में आंध्र प्रदेश और गुजरात से चार-चार, मध्यप्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, झारखंड से दो और मणिपुर, मिजोरम तथा मेघालय से एक-एक सीट पर चुनाव होगा ।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती स्थित राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए के लिए अपना वोट डाला। राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। यहां सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती में राज्य विधानसभा में #RajyaSabhaElection के लिए अपना वोट डाला।
राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। pic.twitter.com/n2KObt0wkH
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है। #RajyasabhaElection pic.twitter.com/iwaJG5TaOy
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020
वही गुजरात की मातर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी एम्बुलेंस में विधान सभा पहुंचे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह सीधे अस्पताल से विधानसभा वोट डालने पहुंचे। राज्य की 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।
गुजरात: मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी एक एम्बुलेंस में विधान सभा पहुंचे। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। राज्य की 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है pic.twitter.com/EZogtKsgXU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020
ये भी पढ़े : 25 जून को दिल्ली एनसीआर में दस्तक दे सकता है मानसून, जानें अन्य राज्यों के हाल
झारखंड की राजधानी रांची में राज्य विधानसभा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने बताया कि निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें 2 अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। 32 मतों के साथ हम दीपक प्रकाश को राज्यसभा भेजने की आशा करते हैं।
साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला।मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में राज्य विधानसभा में #RajyaSabhaElection के लिए अपना वोट डाला। pic.twitter.com/AdCHvvAVMf
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020
मध्यप्रदेश: कांग्रेस का एक कोरोना पॉजिटिव विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पीपीई किट पहनकर विधानसभा पहुंचा। मध्यप्रदेश में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। #RajyaSabhaElection #COVID19tx pic.twitter.com/2U7fjzsdR8
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020
इधर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज भोपाल में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कहा की ये तो तय है की हम एक सीट जीतेंगे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज भोपाल में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कहा की ये तो तय है की हम एक सीट जीतेंगे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।#RajyaSabhaElections pic.twitter.com/V9WhB6BWxU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 19, 2020





