ताज़ा खबरें

राजस्थान: मानगढ़ में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधन, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय समारक किया घोषित

राजस्थान: मानगढ़ में पीएम मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधन, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय समारक किया घोषित

 

आज यानी मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम पहुंचे पीएम मोदी ने एक बड़ा एलान किया है। यहाँ मोदी ने मानगढ़ धाम में स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने ‘मानगढ़ धाम’ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया। पीएम मोदी ने यहां ‘मानगढ़ की गौरव गाथा’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित गुजरात और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

 

मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ’17 नवंबर 1913 को मानगढ़ में जो नरसंहार हुआ वह अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की पराकाष्ठा थी।दुनिया को गुलाम बनाने की सोच मानगढ़ की इस पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत ने 1500 से ज्यादा लोगों को घेरकर के उन्हें मौत के गाट उतारा था’। उन्होंने कहा कि,’ दुर्भाग्य से आदिवासी समाज के इस बलिदान को इतिहास में जो जगह मिलनी चाहिए वह नहीं मिली। आज देश उस कमी को पूरा कर रहा है। भारत का अतीत, इतिहास, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता है’।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में हम सभी का मानगढ़ धाम आना, ये हम सभी के लिए प्रेरक और सुखद है। मानगढ़ धाम जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के तप, त्याग, तपस्या और दे​श​भक्ति का प्रतिबिंब है। ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी विरासत है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button