ताज़ा खबरेंभारत

राजस्थान : करौली जाने से पहले हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या समेत अन्य भाजपा नेता

 

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या को राजस्थान पुलिस ने अन्य भाजपा नेताओं समेत हिंसा प्रभावित करौली का दौरा करने की कोशिश करने के पर हिरासत में लिया है.

करौली की यात्रा पर जा रहे तेजस्वी सूर्या ने कहा, “इस वक्त हम लोग जहां है, उस इलाके में धारा 144 लागू नहीं है, इसलिए करौली जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है”. साथ ही तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमे करौली जाने से रोक रहे हैं.

इससे पहले, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने भी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के खिलाफ हिंसा प्रभावित करौली जिले का दौरा नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ‘तानाशाही सरकार’ उनके अधिकार छीन रही है.

करौली हिंसा पर प्रमुख बातें

  1. करौली में 2 अप्रैल को दो गुटों के बीच हिंसा हुई.
  2. हिंसा में 35 लोग घायल हुए थे.
  3. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उपद्रवियों ने 80 लोगों के घरों को जला दिया.
  4. यह हिंसा हिन्दू नव वर्ष के मौके पर बाइक रैली निकालने के दौरान हुई.
  5. रैली के दौरान मुस्लिम बहुल इलाके से रैली पर पथराव होने की बात सामने आई
  6. इस घटना में संलिप्त 23 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य 44 लोगों की पहचान की गई है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button