उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध आये दिन चर्चा में रहते है। यहाँ पर महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और दुर्व्यवहार के लिए कई बार सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाये जाते है लेकिन अब इन सब पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने नया फरमान जारी किया है। ऐसे अपराधियों को यूपी सरकार अब बेइज्जत करेगी। बच्चियों के साथ रेप करने वाले, छेड़खानी करने वाले और यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौहारों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।
CM योगी ने दिए आदेश।
बता दे दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ सीएम योगी का ऑपरेशन शुरू हो गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि दुराचारी, पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं। ताकि ऐसे अपराधियों के बारे में लोगों को पता चले और उनका समाज बहिष्कार करे। गौरतलब है कि रेपिस्ट में वही अपराधी शामिल होंगे, जिन्हें अदालत ने दोषी करार दिया हो।
दुराचारियों के चस्पा होंगे पोस्टर
महिला अपराधों के मामलों में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने दिए कड़े निर्देश pic.twitter.com/JCstt6xqk7
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 25, 2020
ये भी पढ़े : नहीं रहे संगीत जगत के दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, 74 साल की उम्र में हुआ निधन
इन सब पर भी कसेगा शिकंजा ।
CM योगी ने आदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं। ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा।
महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर
शोहदों पर मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी सख्त pic.twitter.com/KOI7KVkDkQ
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 25, 2020
पुलिस के साथ इन सब की जवाबदेही होगी तय।
सीएम ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर यूपी पुलिस को भी चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ ऐक्शन होगा।
महिला पुलिसकर्मी सिखाएंगी सबक।
योगी आदित्यनाथ का ये भी कहना है कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मी ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएं ताकि वे महिलाओं के साथ अपराध करने में डरें।