ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

योगी की तारीफ में बोले शाह, कहा मुख्यमंत्री बनाने के हमारे निर्णय को योगी ने किया सही साबित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी सरकार द्वारा आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2  उद्घाटन किया. गृह मंत्री ने इस शिलान्यास समारोह के दौरान 60 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

इस दौरान राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि योगी यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे.

उन्होंने आगे कहा,’ जब मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम की घोषणा हुई तो लोगों ने हमें फोन किया और कहा कि उन्होंने तो कभी नगरपालिका तक नहीं संभाली है और ना ही वह कभी मंत्री रहे, वह एक ‘संन्यासी’ हैं और उन्हें इतने बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है! उस समय पार्टी अध्यक्ष के रूप में मैंने और पीएम नरेंद्र मोदी ने केवल यही सोचा कि जो व्यक्ति दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत करने में सक्षम है, वह सभी परिस्थितियों के अनुकूल होगा। इसलिए हमने यूपी का भविष्य योगी जी के हाथों में सौंप दिया। उन्होंने हमारे निर्णय को सही साबित किया.’

शाह ने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार की कार्ययोजना ऐसी है कि पांच साल के बाद प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश का नंबर एक राज्य बनेगा. औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में कई सारे काम हुए हैं, लेकिन एक जिला-एक उत्पाद की योजना सबसे बेहतर योजनाओं में से एक है. यहां परंपरागत रूप से कई उद्योग पहले से विद्यमान थे. हमारी सरकार ने एक साल के अंदर 80 जिलों के 1-1 उद्योगों को सभी सुविधाएं दी.’

ALSO READ: महबूबा मुफ़्ती का बड़ा बयान, कहा 35ए के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के…

मोदी सरकार के भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के विज़न पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,’प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा. लोगों द्वारा पीएम के बयान पर टिप्पणी की गई. लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि 2014-2019 के बीच केंद्र सरकार ने इसके लिए एक नींव रखने का काम पूरा कर लिया है.’

अमित शाह ने आगे कहा, ‘एक पुरानी युक्ति है कि देश का प्रधानमंत्री बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. मैं आज कहना चाहता हूं कि देश को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी लखनऊ होकर ही जाता है.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button