ताज़ा खबरेंभारत

यूपी के महराजगंज में दरिंदगी की सारी हदें पार, रेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या; घर से 500 मीटर दूर जंगल में मिला शव

उत्तरप्रदेश के महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र में एक नाबालिक से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ मंगलवार की सुबह 12 साल की किशोरी की लाश घर से पांच सौ मीटर दूरी पर मिली। दर्दनाक बात ये है कि किशोरी खून से सनी थी, जिससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घर से 500 मीटर दूर मिला शव।

इस घटना पर परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम को साइकिल लेकर लड़की जंगल में गई और तभी से वापस नहीं आई। परिजन और गाँव के लोगों ने फिर उसे शाम को ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन लड़की तो नहीं मगर शाम को ही उसकी साइकिल व चप्पल बरामद हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में लड़की का शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़े : बंगाल: जलपाईगुड़ी में डम्पर पलटने से 13 लोगों की मौत, PM मोदी-CM ममता बनर्जी ने जताया शोक, 2 -2 लाख की मदद का भी एलान

गैंगरेप की आशंका।

बता दे घटनास्थल पर से सोमवार की शाम को ही लड़की की साइकिल पड़ी थी। थोड़ी दूर पर एक चप्पल तो वहीं दूर दूसरे पैर का चप्पल मिली थी। दर्दनाक बात ये थी कि जहां साइकिल बरामद हुई है, वहां से करीब ढाई सौ मीटर जंगल में लड़की का शव मिला है। इतना ही नहीं अंदरूनी अंग से काफी रक्तस्राव भी बहने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के अंदर के कपड़े भी बिखरे पड़े थे। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है।

क्या कहना है पुलिस का ?

इस मामले में प्रदीप गुप्ता, एसपी का कहना है कि पुरंदरपुर क्षेत्र के जंगल में मंगलवार की सुबह 12 वर्षीय बालिका का शव मिला है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह जघन्य अपराध है। इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button