ताज़ा खबरेंभारत

यूपी के बाराबंकी में दोस्तों ने ही नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर की युवती की हत्या

उत्‍तर प्रदेश में नाबाल‍िग बच्चियों से होने वाले अपराध के थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया है यूपी के बाराबंकी से जहाँ एक नाबा‍लिग लड़की को उसके दोस्‍त ने ही कथित गैंगरेप के बाद मार डाला क्‍योंकि लड़की घरवालों के दबाव में उससे मिलने से इनकर कर रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की नाबालिक को उसके दोस्‍त ने गैंगरेप के बाद मारकर नहर में फेंक दिया था। जब लड़की घर से गायब थी, तब घर वालों ने रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस उसके दोस्‍त को पकड़ लाई। इस मामले में सख्ताई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया है।

ये भी पढ़े : बिहार: बहन से कथित दुष्कर्म का विरोध किया तो युवक ने उतारा 15 साल के नाबालिग भाई को मौत के घाट

क्यों दिया इस घटना को अंजाम।

लड़की को घर वाले उस लड़के से मिलने से रोक रहे थे, इसलिए अपने दोस्‍त के साथ मिलकर उसने यह कथित जघन्‍य अपराध कर डाला। फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया गया है। उन पर कथित गैंगरेप और हत्‍या का केस दर्ज किया गया है। लड़की के भाई ने बताया, ‘रेप के बाद हत्‍या करके नहर में डाल दिया तब हमें लाश मिली.’ यह पूछने पर क्‍या पुलिस को यह बात बताई तो उन्‍होंने कहा कि पुलिस को सूचना की थी कि नहर में लाश पड़ी हुई तो तब वह घटनास्थल पर पहुंचे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button