ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

मॉनसून सत्र: मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आज के सदन में मणिपुर हिंसा और मणिपुर की दो महिलाओं का वीडियो चर्चा का केंद्र रहा. जिसे लेकर आज सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ.

 

जानकारी के मुताबिक संसद के मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामा व बवाल हो सकता है। आज के दिन विपक्ष ने मणिपुर हिंसा और मणिपुर की दो महिलाओं के वीडियो को लेकर संसद में हंगामा किया. इससे पहले भी दोनों सदनों की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था. सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों से जनहित में सदन में कार्यवाही चलाने की बात कही थी.

 

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, मणिपुर जल रहा है.. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें नंगा कर घुमाया जा रहा है और पीएम मोदी चुप हैं और वह बाहर बयान दे रहे हैं.

 

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज विपक्ष का रवैया देखकर लगता है वह सदन को चलने नहीं दे रहे हैं. जब सरकार ने बता दिया है कि हम मणिपुर की घटना को लेकर चर्चा करने को तैयार है फिर क्यों डिस्टर्ब कर रहे हैं. यह दिखाता है विपक्ष सदन की कार्यवाही को रोकना चाहता है.  सरकार चर्चा के लिये तैयार है, लेकिन विपक्ष भाग रहा है. अड़चन पैदा कर रहा है. बंगाल की हिंसा पर बात ना हो ..छतीसगढ़ में महिलाओं के साथ जिस तरह दुर्व्यवहार हुआ है उस पर चर्चा ना हो इसलिए भाग रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button