ताज़ा खबरें

‘मैं हूँ अटल’ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में नज़र आए मशहूर अभिनेता ‘पंकज त्रिपाठी’

‘मैं हूँ अटल’ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में नज़र आए मशहूर अभिनेता ‘पंकज त्रिपाठी’

 

आज यानी 25 दिसंबर को देश भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर उनकी बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर सामने आया है। बताते चले कि बायोपिक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। पोस्टर में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गेटअप में नजर आरहे हैं। पंकज त्रिपाठी के फैंस उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।  पंकज त्रिपाठी ने यह पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।

पंकज त्रिपाठी ने बायोपिक ‘मैं हूँ अटल’ के पोस्टर को पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। मैं अटल हूँ सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023। बता दे कि यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव की निर्देशित है और यह अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button