मानहानि मामले में दिल्ली अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया को दी जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता द्वारा दायर मानहानि मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी.
दोनों को 10-10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली. इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.
Next date of hearing in the defamation suit filed by Delhi BJP leader Vijender Gupta against Delhi CM Arvind Kejriwal and Dy CM Manish Sisodia is July 25. https://t.co/OAj7ckEO6X
— ANI (@ANI) July 16, 2019
केजरीवाल मानहानि के दो मामलों में राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हाजिर हुए और दोनों ही मामलों में उन्हें 10-10 हजार के निजी मुचलके के साथ जमानत लेनी पड़ी.
ALSO READ: मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत गिरी; दो की मौत, 40 से ज्यादा के फंसे होने…
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता, गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर उनकी छवि ‘‘धूमिल’’ की है.
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं. अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया कि दोनों आप नेताओं ने इस बारे में कई ट्वीट किये तथा उनके बयान को लेकर मीडिया में आयी खबरों से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. इसके लिये उन्होंने न तो कोई अफसोस जताया और न ही माफी मांगी.





