Hindi Newsportal

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

0 279

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

 

मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया है और मुंबई लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले चालीस घंटों से पुलिस की टीम अभिनेता साहिल खान का पीछा कर रही थी। बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गया था।

 

इससे पहले गुरुवार को भी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अभिनेता साहिल खान से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.