ताज़ा खबरें

मशहूर गायक केके का कोलकाता में निधन, लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका

मशहूर गायक केके का कोलकाता में निधन,लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका

 

मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) का बीती मंगलवार रात कोलकाता में 53 वर्ष में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान गायक की तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद वह होटल लौट आए और गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गायक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

पीएम मोदी ने भी केके निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं. उनके गीत कई भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जिस कारण हर आयु वर्ग में काफी मशहूर थे. हम उन्हें हमेशा उनके गीतों के माध्यम से याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button