ताज़ा खबरें

मनी लॉन्डरिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर की 3 दिनों तक बढ़ी ईडी रिमांड

मनी लॉन्डरिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर की 3 दिनों तक बढ़ी ईडी रिमांड

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर की ED रिमांड ,  के लिए बढ़ा दी गई है। ED ने आरोप लगाया कि उन्हें दीपक रामदानी और कुछ जेल अधिकारियों को किए भुगतान के बारे में जानकारी चाहिए। इसके साथ ही ED ने बताया कि उन्हें सह-आरोपी दीपक रामदानी की 5 दिन की रिमांड भी मिली है।

वहीं, गुरुवार को सुकेश का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, इस 2 मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो में ठग सुकेश चंद्रशेखर फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही इस सीसीटीवी वीडियो में छापेमारी के दौरान सुकेश की सेल से पकड़े गए लग्जरी सामान को भी दिखाया गया है।

फिलहाल वह दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी कई बार पूछताछ की है। सुकेश को 2000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पहले वह तिहाड़ जेल में बंद था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button