ताज़ा खबरेंभारत

मध्यप्रदेश: भोपाल में मिट्टी ढहने से दबे 6 बच्चे, 4 की मौके पर मौत, दो घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बरखेड़ी गांव में मिट्टी में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। दरअसल बच्चे घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी इकट्ठा करने गए थे। 7 बच्चे मिट्टी निकाल रहे थे, जिस दौरान मिट्टी का पहाड़ उनके ऊपर गिर गया, जिसमें 6 बच्चे दब गए। हादसे के तुरंत बाद घटना के शिकार बच्ची बंटी ने जानकारी दी कि 6 बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए, जिसके बाद उसने शोर मचाया।

4 बच्चों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल।

घटना के बाद गांव वालों ने बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी और दो बच्चों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर पर NCB की छापेमारी, समन जारी

कब हुआ हादसा।

गांव की सरपंच भक्ति शर्मा के मुताबिक घर की लिपाई के लिए बच्चे मिट्टी लेने गए थे। तभी यह हादसा हुआ। अब घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। इस घटन से यह सीख लेने की भी जरूरत है कि छोटे बच्चे अगर इकट्ठा होकर कहीं खेल रहे हों तो कम से कम किसी बड़े को उन पर निगरानी करनी चाहिए।

मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान – CM

अब इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button