ताज़ा खबरें

भूकंप के झटकों से दहली अरुणाचल प्रदेश की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 तेज रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से दहली अरुणाचल प्रदेश की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 तेज रही तीव्रता

 

आज यानी गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 10.31 बजे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में भूकंप आया जिसके तीव्रता 5.7 मापी गयी। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।

 

बता दें कि भूकंप की चलते नगालैंड तक धरती कांप गई. इससे पहले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज (10 नवंबर) तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व में 10 नवंबर की सुबह लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, नेपाल में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद बुधवार को तड़के दो बजे लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल था और लोग करीब दो घंटे तक अपने घरों से बाहर रहे.

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button