ताज़ा खबरें

भूकंप के झटकों से डोली राजस्थान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गयी तीव्रता

भूकंप के झटकों से डोली राजस्थान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गयी तीव्रता

 

पिछले कुछ दिनों से देश में भूकंप के झटकों की खबर लगातार आ रही है। आज यानी रविवार की सुबह भी राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञानं केंद्र के मुताबिक राजस्थान के बीकनेट में यह झटके महसूस किए गए। यह झटके तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.2 मापी गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन झटकों का केंद्र बीकानेर से 516 किमी दूर पश्चिम में रहा। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह लगभग 2.18 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को भी भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी।  मंगलवार रात आए इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में रहा. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button