ताज़ा खबरेंभारत

भारत-चीन गतिरोध LIVE: रक्षा मंत्री ने तीनों सेवा प्रमुखों और सीडीएस के साथ की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन गतिरोध के चलते तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायु सेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बुधवार को बैठक की, सूत्रों ने कहा. उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की.

इसके अलावा सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी कि पूर्वी लद्दाख में बीती सोमवार की रात भारतीय सेना के जवानों की चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में चार भारतीय जवानों की हालत गंभीर चल रही है.

भारतीय सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है की लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार रात को चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं.

न्यूज़ एजेंसी ANI की ओर से मंगलवार को कहा गया था कि चीनी सेना के 43 सैनिक भी हताहत हुए हैं, हालांकि सेना की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है.

भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘भारतीय और चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में अलग हो चुके हैं जहां वे पहले 15/16 जून 2020 की दरमियानी रात को भिड़ गए थे. 17 भारतीय सैनिक जो स्टैंड ऑफ लोकेशन पर ड्यूटी करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उच्च ऊंचाई वाले इलाके में शून्य से कम तापमान में एक्सपोज हो गए थे, उनकी चोटों के कारण मौत हो गई है, जिसके बाद इस झड़प में कुल मिलाकर 20 की मौत हो गई. भारतीय सेना राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.’

LIVE UPDATES:

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button