ताज़ा खबरेंभारत

भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के पति के साथ मारपीट; पुलिस देगी सुरक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के परिसर के भीतर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को निर्देश दिए कि भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश को सुरक्षा प्रदान की जाए.

वकील एसएमए नसीम ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, “केवल अजितेश को पीटा गया था. यह पता नहीं चल पाया है कि ये लोग कौन थे. लेकिन यह साबित होता है कि वास्तव में उनके जीवन को खतरा है जिसके लिए वे सुरक्षा की मांग कर रहे थे.”

उन्होंने बुधवार को वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया था, क्योंकि साक्षी और उनके पति को पिता और भाई से धमकी मिली थी. साक्षी ने आरोप लगाया था कि वह उसे मारने की कोशिश कर रहे थे.

एक दूसरी घटना में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से अपहरण किए गए एक जोड़े को पुलिस ने फतेहपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है.
पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया है.

ALSO READ: लोकसभा में शाह-ओवैसी हुए आमने-सामने, शाह ने कहा ‘सुनने की आदत डालिये’

दंपति अदालत में सुरक्षा की मांग करने गए थे जब उन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया और एक वाहन में उठाकर ले गए.

भाजपा सांसद राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी करने वाले अजितेश कुमार पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया था.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी शादी को ‘वैध’ करार दिया और साथ ही यूपी पुलिस को दंपति को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button