भारतराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्नद्धांजलि

पंजाब: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लंबी गांव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्नद्धांजलि दी. बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले पंजाब के मुक्तसर स्थित बादल गांव में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित कई नेताओं ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

श्रद्धांजलि देने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बादल साहब आज हमारे बीच नहीं रहे, यह बहुत दुख भरी खबर है. उनका व्यक्तित्व हम सबको बहुत प्रभावित करता था. वे एक नेता नहीं राजनेता थे. समाज में सब सुख, चैन, शांति से रहे इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया. उनका जाना एक युग की समाप्ति है.

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मेरे उनसे बेहद व्यक्तिगत संबंध थे. मैं कह सकता हूं कि वह मुझे बहुत प्यार करते थे. उनका जाना एक तरह से एक युग की समाप्ति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे और परिवार व हम सबको इस दुख को बर्दाश्त करने की शक्ति दे.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button