खेलताज़ा खबरें

ब्राज़ील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में हुआ निधन, पेट के कैंसर से थे ग्रसित

ब्राज़ील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में हुआ निधन, पेट के कैंसर से थे ग्रसित

कल यानी गुरुवार देर रात फुटबॉल जगत के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आयी। गुरुवार देर रात ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ​​​​​ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेले लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेले को रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत काफी बिगड़ती गई और फिर अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेले लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे इसके साथ ही उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं भी थीं। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने भी चिंता जाहिर की थी। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई।

गौरतलब है कि 21 साल लंबे फुटबॉल करियर के दौरान 1363 मुक़ाबलों में उनके नाम 1,281 गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वो एकमात्र फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन बार वर्ल्ड कप जीता. 1958, 1962 और 1970 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ब्राज़ीली टीम में वे शामिल रहे। उन्हें साल 2000 में फ़ीफ़ा के प्लेयर ऑफ द सेंचुरी का तमगा दिया गया। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button