ताज़ा खबरें

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान की मूवी ‘जवान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, धांसू एक्शन करते नज़र आए किंग खान

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान की मूवी ‘जवान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, धांसू एक्शन करते नज़र आए किंग खान

 

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों में अब फिल्म को देखने का उत्साह और भी बढ़ गया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने एक अब बेशब्री से इन्तजार कर रहे हैं। बात करें उनकी पिछली फिल्म पठान की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ के आसपास कमाई की थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बात जवान फिल्म की करें तो यह सुपर डुपर एक्शन फिल्म होने वाली है। ट्रेलर के लांच होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मूवी में धमाकेदार एक्शन रोमांस और ड्रामा होने वाला है, फिल्म जवान के प्रीव्यू को देखने से पता चलता है कि शाहरुख खान इस मूवी में आर्मी अधिकारी के रोल में हो सकते हैं।

वहीं ट्रेलर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख़ खान ने इस मूवी में काफी मेहनत की है। वह फिल्म में 5 अलग-अलग लुक्स में दिखने वाले हैं। उनके पांचों लुक इस ट्रेलर में रिवील हो चुके हैं।  ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

ट्रेलर में शाहरुख़ का एक डायलॉग लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं ” जब मैं विलेन बनता हूँ तो कोई हीरो टिक नहीं सकता है.”

बात कास्टिंग की करें तो पता चलता है कि इस फिल्म में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजयसेतु का लुक बेहद कमाल का है। इसका टीजर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

बात करें शाहरुख़ की फिल्म जवान के रिलीज होने की तो पता चलता है कि यह फिल्म 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को तीन भाषाओं तमिल, तेलगु और हिंदी में रिलीज किया जायेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button