ताज़ा खबरेंभारतविदेश

बूढ़ी आबादी से बचने के लिए चीन ने बदला जनसंख्या नियंत्रण कानून, अब तीन बच्चे पैदा करने की मिली आजादी

अपनी बूढ़ी होती आबादी और जनसंख्या को बढ़ाने के लिए चीन ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून को बदल दिया है। अब चीन में तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत मिल गई है। चीन की सरकार ने अपनी जनता को अब तीन बच्चे पैदा करने के लिए कहा है। यानि, चीन में परिवार नियोजन को लेकर जो कानून था, उसमें चीन की सरकार ने संशोधन कर दिया है। नये संशोधन के मुताबिक चीन में लोग अब तीन बच्चे पैदा करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मिली मंज़ूरी।

चीनी मीडिया के मुताबिक, नई पॉलिसी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मंजूरी मिल गई है। बता दे अब तक चीन टू चाइल्ड पॉलिसी को लेकर बहुत सख्त था। यानि, चीन में परिवार नियोजन को लेकर जो कानून था, उसमें चीन की सरकार ने संशोधन कर दिया है। नये संशोधन के मुताबिक चीन में लोग अब तीन बच्चे पैदा करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

क्यों लिया ये फैसला।

इस फैसले के बाद चीन की सरकारी मीडिया ने अपने बयान में कहा है कि बढ़ती उम्र की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चीन की सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं, बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि कर्मचारियों के रिटायरमेंट पॉलिसी को भी बढ़ाया जाएगा। वहीं, चीन में पारिवारिक मूल्य में बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से अलग अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, चीफ सेक्रेटरी के तबादले का आदेश वापस लेने का किया आग्रह

यह है तीसरी चाइल्ड पॉलिसी।

बता दे चीन अपनी चाइल्ड पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा है। यहाँ 2009 तक वन चाइल्ड पॉलिसी थी यानी एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति थी। जो कपल दो या ज्यादा बच्चे पैदा कर लेते, उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता था। इसके बाद 2009 में टू चाइल्ड पॉलिसी लाई गई। हालांकि शुरू में दो बच्चे सिर्फ वही कपल पैदा कर सकते थे, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। साल 2014 तक इस टू चाइल्ड पॉलिसी को पूरे चीन में लागू कर दिया गया था। अब थ्री चाइल्ड पॉलिसी लाई गई है जिसमे 3 बच्चे पैदा करने की इजाज़त है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button