बिहार IPS को मुंबई में ज़बरदस्ती किया क्वारंटाइन, सीएम नीतीश ने कहा- यह ठीक नहीं हुआ

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने गए बिहार पुलिस के अधिकारी आये दिन मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने कि शिकायत कर रहे है। मगर मुंबई पुलिस द्वारा बिहार के अधिकारियों के साथ बुरे सुलुख की सारे हदें पार हो गयी है। दरअसल बिहार से सुशांत के केस में सुराग इखट्टा करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई प्रशासन ने ज़बरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई में आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर अपने रहने की व्यवस्था की। इसके बाद बीएमसी के अफसरों ने विनय तिवारी से उनकी रहने की जगह पूछी और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी विनय तिवारी के साथ जान-बूझकर ऐसा किया गया है।
IPS officer Binay Tiwari reached Mumbai today from patna on official duty to lead the police team there but he has been forcibly quarantined by BMC officials at 11pm today.He was not provided accommodation in the IPSMess despite request and was staying in a guest house in Goregaw pic.twitter.com/JUPFRpqiGE
— Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार देर रात ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विट किया कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर आज पटना से मुंबई पहुंचे लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया।
https://twitter.com/AshishSinghNews/status/1290155001474498560
आईपीएस अधिकारी को क्वारंटाइन करने पर भड़के CM नितीश कुमार
मुंबई में जांच कर रही पटना पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने के बाद इस बात से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए है। इस मामले को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी जांच में ऐसी बाधा उत्पन्न करना ठीक बात नहीं है।
#WATCH Bihar DGP will speak with the authorities there. Whatever happened with him (Binay Tiwari) is not right. It is not political. Bihar Police is carrying out its duty:CM Nitish Kumar on Patna Superintendent of Police Binay Tiwari quarantined in #Mumbai#SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/o65IpI8EyF
— ANI (@ANI) August 3, 2020
पटना के ज्ञान भवन परिसर में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने गए पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी द्वारा क्वारंटाइन किए जाने की जानकारी मिली है। जो कुछ हुआ है, वो ठीक नही है। यह राजनीतिक नहीं, कानूनी मामला है। बिहार पुलिस अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रही है और निभाएगी। इस मामले में बिहार के डीजीपी महाराष्ट्र के डीजीपी से बात करेंगे।





