बिहार: जितिया व्रत के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबकी लगाते वक्त पूरे राज्य में 46 लोगों की हुई मौत

बिहार: जितिया व्रत के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबकी लगाते वक्त पूरे राज्य में 46 लोगों की हुई मौत
बिहार में बुधवार को जितिया व्रत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहाँ व्रत तोड़ने के लिए महिलाओं ने गंगा सहित अलग-अलग नदियों में डुबकी भी लगाया। लेकिन इस दौरान प्रक्रिया के दौरान बड़े हादसे भी हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जितिया पर्व को लेकर समूचे राज्य में नदी व तालाबों में डुबकी लगाने गए 49 लोग डूब गए, जिसमें से 46 लोगों की मौत हो गई।
राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सूबे के अलग-अलग जिलों में 37 बच्चों और 6 मां की नदी-पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत है। बता दें कि ज्यादातर त्योहार के दौरान पवित्र स्नान के लिए नदी या तालाब गए थे और हादसे का शिकार हो गए। पूरे राज्य में 37 बच्चों और 7 महिलाओं समेत कुल 46 लोगों की मौत हुई है।
इन स्थानों पर हुए हादसे
औरंगाबाद जिले के अलग-अलग जगहों में तालाब में नहाने के दौरान 8 की मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और 6 बच्ची शामिल हैं। यह घटना जिले के बारुण प्रखंड के इटहट गांव और मदनपुर प्रखंड के कुशा गांव की है। वहीं सारण जिले में भी अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ स्नान करने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों की हैं। कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जितिया पर्व पर स्नान के दौरान नदी व तालाब में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। इसके साथ ही दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है, तीसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम दादर की है। चौथी घटना भभुआ प्रखंड के रूपपुर गांव की है।
वहीं रोहतास जिले के डिहरी पाली पुल के पास सोन नदी में स्नान करने के दौरान एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बृन्दावन परसौनी में मां और बेटी सहित दो अन्य बच्चों की डूबने से मौत हो गई. वहीं जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
सीएम नीतीश ने मुआवजे की घोषणा की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आठ मृतकों के परिवार के सदस्यों को मुआवजा दिया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि ये घटनाएं चिंता का विषय हैं।






This was beautiful Admin. Thank you for your reflections.
Good post! We will be linking to this particularly great post on our site. Keep up the great writing
I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.