ताज़ा खबरें

बिकरू कांड के एकॉउंटर में मारे गए आरोपी अमर की पत्नी ख़ुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, दो साल से जेल में बंद थी पत्नी

बिकरू कांड के एकॉउंटर में मारे गए आरोपी अमर की पत्नी ख़ुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, दो साल से जेल में बंद थी पत्नी

 

आज यानी बुधवार को कानपुर के बिकरू कांड में मुख्‍य आरोप‍ित अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि सुनवाई से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने खुशी दुबे की जमानत का विरोध करते हुए अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाख‍िल किया था।

यूपी सरकार ने शीर्ष अदालत में खुशी की जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह गिरोह को सक्रिय कर सकती है। हालांकि इस पर कोर्ट ने कहा कि घटना के समय उसकी उम्र 17 साल से भी कम थी। सुप्रीम कोर्ट ने खुशी को जमानत देते हुए कहा कि अब इस केस में ट्रायल शुरू हो गया है, इसलिए अब उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है. उच्चतम न्यायालय ने खुशी को हर हफ्ते संबंधित पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव पहुंची थी। बिकरू कांड के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी दुबे को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर फर्जी दस्तावेज लगाकर सिम लेने का मामला दर्ज किया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button