ताज़ा खबरें

बाराबंकी: भरभराकर गिरा मकान, सुबह 3 बजे हुआ हादसा, दो की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

बाराबंकी: भरभराकर गिरा मकान, सुबह 3 बजे हुआ हादसा, दो की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी में आज सुबह एक इमारत भरभराकर गिर गयी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि कइयों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, “सुबह लगभग 3 बजे हमें बाराबंकी में एक इमारत ढहने की सूचना मिली…अभी तक 12 लोगों को निकाला है…हमें जानकारी मिली है कि 3-4 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर है, एनडीआरएफ की टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी…जिन 12 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से 2 की मौत हो गई है।”

गौरतलब है कि फतेहपुर के मुहल्ला काजी-दो में सट्टी बाजार में रहने वाले हाशिम की बबलू इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे तीन मंजिला मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में करीब 15 सदस्य हैं।

भोर में करीब तीन बजे अचानक ढहे मकान से हड़कंप मच गया। यही नहीं, इसी मकान से सटा इस्लामुद्दीन अंसारी का एक मंजिला मकान है भी साथ में ढह गया, जिसमें परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग भी घायल हुए है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button